Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'मैरी कॉम' के लिए प्रियंका चोपड़ा का 'बाल्ड लुक' (फोटो)

हमें फॉलो करें 'मैरी कॉम' के लिए प्रियंका चोपड़ा का 'बाल्ड लुक' (फोटो)

अपनी आगामी फिल्‍म 'मैरी कॉम' के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जी-तोड़ मेहनत की है। चूंकि फिल्‍म एक बायोपिक है इसलिए प्रियंका ने इसमें वास्‍तविका को दर्शाने के लिए हर संभव प्रयास किया है।

PR


प्रियंका को फिल्‍म के कुछ दृश्‍यों में गंजा या मुंडे हुए सिर के साथ दिखाया जाएगा। ऐसा करने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा कि अपनी भूमिका के साथ न्‍याय करना मेरी जिम्‍मेदारी थी। गौरतलब है कि मुक्केबाज मैरी कॉम ने भी वास्तव में सिर मुंडावाया था। यह फिल्‍म का एक वास्‍तविक सीन है और इसे करने में प्रियंका को बेहद खुशी हुई।

प्रियंका से जब यह पूछा गया कि क्‍या अपने जीवन में कभी आपने अपने बाल मुंडवाए हैं, तो प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि नहीं ऐसा कभी वे सोच भी नहीं सकती थीं।

हाल ही में 'मेरी कॉम' का ट्रेलर लॉन्‍च किया गया है। ट्रेलर में प्रियंका टफ लुक में दिखाई दे रही हैं। उनका शरीर और मांसपेशियां उनके द्वारा की गई मेहनत का सबूत हैं।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित और ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'मेरी कॉम' 5 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है

फिल्म का ट्रेलर अगले पेज पर...


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi