Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यो यो हनी सिंह के साथ काम करेंगे लेडी गागा के कोरियोग्राफर

हमें फॉलो करें यो यो हनी सिंह के साथ काम करेंगे लेडी गागा के कोरियोग्राफर
PR
बॉलीवुड के रॉकस्‍टार और रैप सिंगर यो यो हनी सिंह के सितारे इस समय काफी बुलंद हैं। एक और जहां उन्‍हें बॉलीवुड के दिग्‍गज सितारों जैसे शाहरुख खान, अमिताभ बच्‍चन और अक्षय कुमार आदि के साथ काम करने का मौका मिल रहा है वहीं दूसरी और उन्‍हें टेलीविजन की दुनिया से भी कई ऑफर मिल रहे हैं।

यो यो हनी सिंह जल्‍द ही एक टेलीविजन शो 'इंडियाज रॉ स्‍टार' को लेकर छोटे पर्दे पर आ रहे हैं। शो के बारे में यो यो का कहना है कि वे भारतीय युवाओं में रॉ म्‍युजिक स्‍टाइल और रैप सिंगिंग के गुर ढूंढ रहे हैं। शो का उद्देश्‍य नए प्रतिभाशाली रैप सिंगरों की तलाश करना है।

शो से जुड़ी एक बेहद खास बात यह है कि इसमें लेडी गागा, मिशैल ओबामा और केटी पेरी के कोरियोग्राफर रह चुके माइकल श्‍वाट भी हनी के साथ काम करने जा रहे हैं। माइकल 'सो यू थिंक यू केन डांस' के जज भी रह चुके हैं।

देखना यह है कि यह शो भारतीय दर्शकों के बीच कितना कारगर साबित होता है। यह शो स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi