Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर कपूर: अनुष्का साथ पार्टी, रिया संग रवानगी

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर: अनुष्का साथ पार्टी, रिया संग रवानगी
, शुक्रवार, 14 सितम्बर 2012 (12:24 IST)
FILE
बॉलीवुड के मशहूर लवर बॉय रनबीर कपूर शायद कभी नहीं सुधरेंगे। खूबसूरत हसीनाओं से घिरे रहने वाले रणबीर का नाम कभी दीपिका तो कभी कैटरीना से जुड़ता रहा है। हाल ही में देर रात को कैटरीना के घर से निकलते देखे गए रणबीर पर से मीडिया की निगाहें अभी हटी भी नहीं थी कि आरके को एक और बॉलीवुड हॉटी अनुष्का शर्मा के साथ जोरदार पार्टी करते देखा गया।

मुंबई में हुई इस नाइट पार्टी में जहां रणबीर और अनुष्का ने खूब एंजॉय किया वहीं कुछ लोग बताते हैं कि पार्टी के बाद रनबीर बंगाली ब्यूटी रिया सेन के साथ जाते हुए देखे गए।

अब इस बात में पता नहीं कितनी सच्चाई हैं पर एक बात तो माननी ही पड़ेगी कि रनबीर कपूर का नाम लगता है कि सारी बॉलीवुड बालाओं के साथ जुड़ कर ही रहेगा। आखिर चॉकलेटी, हैंडसम और हॉटेस्ट कपूर को भला कौन नजरअंदाज कर सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi