Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वरूण धवन ने क्‍यों छुए अर्जुन कपूर के पैर?

हमें फॉलो करें वरूण धवन ने क्‍यों छुए अर्जुन कपूर के पैर?
हाल ही में फिल्‍म निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्‍म 'बदलापुर' की शूटिंग पूरी होने की खुशी में आयोजित पार्टी के दौरान यहां फिल्‍म जगत के कई कलाकार एकत्रित हुए। इस दौरान अभिनेता वरूण धवन और उनके अजीज़ दोस्‍त अर्जुन कपूर भी इस इवेंट में दिखाई दिए।

अब जब पार्टी में मौजूद सारे मेहमान पार्टी का लुत्‍फ उठा रहे थे, तो अचानक वरूण धवन ने सबको चौंका दिया। दरअसल हुआ यूं कि पार्टी हॉल के बाहर वरूण अचानक झुककर अर्जुन के पैरों को छूने लगे। हालांकि देखने में यह मामला हंसी-मजाक का लग रहा था लेकिन मौजूद सभी लोग आश्‍चर्यचकित थे। जाहिर है कि वरूण और अर्जुन के फैन भी इसका कारण जानना जरूर चाहेंगे!

बहरहाल वरूण या अर्जुन से न किसी ने इसका कुछ कारण पूछा और ना ही उन्‍होंने किसी को कुछ बताया। खैर वरूण और अर्जुन, वरूण की आगामी एक्‍शन पैक्‍ड मूवी 'बदलापुर' की शूटिंग पूरी होने की खुशी में आयोजित पार्टी में दिखाई दिए थे। इस फिल्‍म का निर्देशन श्रीराम राघवन द्वारा किया गया है। फिल्‍म का निर्माण अभिनेता सैफ अली खान कर रहे हैं।

'बदलापुर' में वरूण के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, यामी गौतम और राधिका आप्‍टे मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। फिल्‍म की रिलीज डेट फिलहाल तय की जाना बाकी है। पेश है पार्टी के शानदार फोटोग्राफ्स :

PR


webdunia
PR

webdunia
PR


webdunia
PR

webdunia
PR


webdunia
PR

webdunia
PR


webdunia
PR

webdunia
PR


webdunia
PR

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi