Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान को अब समझ में आया

हमें फॉलो करें सलमान को अब समझ में आया
PR
’दबंग’ के प्रचार का सलमान खान कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शहरों में घूम रहे हैं। फिल्मी के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। रेडियो, टीवी, प‍त्र-पत्रिकाओं को इंटरव्यू दे रहे हैं। लोगों से बात कर रहे हैं। कई टीवी शो में हिस्सा ले रहे हैं।

सलमान का यह रूप देख आश्चर्य होता है कि क्या ये वे ही सलमान हैं जो कुछ समय पहले कहा करते थे कि फिल्म अगर अच्छी हो तो जरूर चलेगी, पब्लिसिटी से कुछ नहीं होता।

कुछ महीनों पहले जब सलमान को उनकी फिल्मों के निर्माता पब्लिसिटी के लिए कहते तो सल्लू इंकार कर देते थे। लेकिन अब सलमान को समझ में आ गया है कि यह समय पब्लिसिटी का है। इतना प्रचार कर दो कि दर्शक फिल्म देखने के लिए टूट पड़े। शाहरुख और आमिर के रूप में दो उदाहरण उनके सामने हैं। इसलिए वे रात-दिन ‘दबंग’ के प्रचार में जुटे हुए हैं।

कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि घर की फिल्म है, इसलिए सलमान इतनी मेहनत कर रहे हैं वरना कभी उन्हें अपनी फिल्म के बारे में कभी बात करते देखा है क्या?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi