Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘लव आज कल’ पर दीपिका को भरोसा

हमें फॉलो करें ‘लव आज कल’ पर दीपिका को भरोसा
PR

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'लव आजकल' 31 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दीपिका की धड़कन तेज होती जा रही है।

यूँ तो दीपिका की कई फिल्में आने वाली हैं, लेकिन उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। दीपिका ने यह फिल्म तब साइन की थी, जब 'ओम शांति ओम' प्रदर्शित नहीं हुई थी और न ही वे बड़ी स्टार बनी थीं।

इम्तियाज अली की कहानी उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने फौरन फिल्म के लिए हाँ कह दिया। इम्तियाज की पहली फिल्म 'सोचा ना था' उन्होंने देखी थी और तब से उनके मन में ख्वाहिश थी कि वे भविष्य में इस निर्देशक के साथ एक फिल्म जरूर करेंगी। उन्हें मौका इतनी जल्दी मिल जाएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी।

दीपिका का मानना है कि 'लव आज कल' उनके करियर में वो भूमिका अदा कर सकती है, जो करीना के करियर में 'जब वी मेट' ने की थी। इस फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त दीपिका को इस बात का पूरा भरोसा है कि यह लव स्टोरी उनके प्रशसंकों को अच्छी लगेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi