Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

50 के हुए संजय दत्त

हमें फॉलो करें 50 के हुए संजय दत्त
PR
संजय दत्त आज अपनी उम्र की गोल्डन जुबली पूरी कर रहे हैं। 29 जुलाई 2009 को वे 50 वर्ष के पूरे हो गए हैं। संजय इस बार धूमधाम से जन्मदिन नहीं मना रहे हैं क्योंकि उनके बड़े भाई जैसे अमरसिंह की तबियत खराब है। संजय के लिए अमरसिंह वर्तमान में बेहद खास हैं। वे आज का दिन केपटाउन में ‘नो प्रॉब्लम’ की शूटिंग कर व्यतीत करेंगे और संभवत: रात में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन होगा।

संजय का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। पिछले एक वर्ष पर नजर डाली जाए, तो उन्होंने राजनीति में रूचि दिखाई है। चुनाव लड़ने की उनकी कोशिश कामयाब नहीं हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी है। अमरसिंह के कंधों पर सवार होकर भविष्य में वे चुनाव लड़ सकते हैं।

संजू बाबा की जिंदगी में मान्यता के आने से कई बदलाव आए हैं। वे अपनी बहनों से दूर हो गए हैं। खास दोस्तों से उन्होंने दोस्ती समाप्त कर ली है। लेकिन मान्यता ने उनकी कई बुरी आदतों को भी बदल डाला है। शराब उन्होंने छोड़ दी है। जीवन में अनुशासित और काम के प्रति गंभीर हो गए हैं। उम्र के इस दौर में भी वे कई फिल्में कर रहे हैं।

संजय का मानना है कि मान्यता के आने के बाद से उनकी जिंदगी खुशहाल हो गई है और वे अपना परिवार बढ़ाना चाहते हैं। संभव है कि अगले जन्मदिन तक संजय की यह इच्छा भी पूरी हो जाए। संजय को जन्मदिन की बधाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi