Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीमार महिला निर्देशक की आमिर-रोहित ने की मदद

हमें फॉलो करें बीमार महिला निर्देशक की आमिर-रोहित ने की मदद
आमिर खान और रोहित शेट्टी को जैसी ही पता चला कि पैसों के अभाव में परेशानी झेल रही यह महिला निर्देशक परेशान हैं, फौरन उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया। 
रूदाली और दमन जैसी चर्चित फिल्म बनाने वाली कल्पना लाजमी को किडनी में समस्या है। उनका एक बड़ा ऑपरेशन हो चुका है जिसका पैसा उन्होंने मेडिकल बीमा कंपनी से मिल चुका है। अब और कुछ छोटे-मोटे ऑपरेशन बाकी हैं। इलाज महंगा है। जब यह बात फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने आमिर को बताई तो उन्होंने कल्पना की मदद की। 
 
दिलवाले के निर्देशन में व्यस्त रोहित शेट्टी को भी जब यह पता चला तो उन्होंने फौरन दो लाख रुपयों की मदद की। अशोक पंडित फंड जुटाने में लगे हुए हैं ताकि कल्पना लाजमी का इलाज सही तरीके से हो सके। 
 
आमिर और रोहित की यह पहल प्रशंसनीय है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi