Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक शादी कर चुकी हैं अदिति राव हैदरी

हमें फॉलो करें एक शादी कर चुकी हैं अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी वर्ष 2016 की शुरुआत से ही चर्चा में हैं। 'वज़ीर' फिल्म के जरिये वे चर्चा में आईं जिसमें उन्होंने फरहान अख्तर की पत्नी का रोल अदा किया और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेअर करने का उन्हें अवसर मिला। फिल्म के सिनेमाघर से उतरते ही वे फिर चर्चाओं में हैं। फरहान अख्तर का अपनी पत्नी अधुना से अलग होने का जिम्मेदार उन्हें बताया जा रहा है। पिछले दिनों एअरपोर्ट पर वे और फरहान कुछ घंटे के अंतराल से नजर आए जिससे अफवाहों को और बल मिला। 
 
हैदराबाद में जन्मी अदिति रॉयल परिवार से हैं। वे आमिर खान की पत्नी किरण राव की फर्स्ट कजि़न हैं। कहा जाता है कि अदिति ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। हालांकि इस बात का जिक्र करना अदिति को पसंद नहीं है और उन्होंने इसे जाहिर नहीं किया। यह शादी टिक नहीं पाई और 2012 में दोनों अलग हो गए। अदिति इस पर बात करने से बचती रहीं। 
 
फरहान और अदिति की मुलाकात 'वज़ीर' के सेट पर हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। कहा जाता है कि फरहान और अदिति अपने रिश्ते को जल्दी ही सार्वजनिक करेंगे, लेकिन इसके पहले फरहान अपनी पत्नी से तलाक लेंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi