Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बहन हैं अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय

हमें फॉलो करें बहन हैं अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय
करण जौहर की अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की स्टार कास्ट थोड़ी हटकर है। रणबीर और अनुष्का तो ठीक हैं, लेकिन ऐश्वर्या राय को भी इसमें शामिल हैं। कहा जा रहा है कि यह 'दूसरा आदमी' से प्रेरित है, हालांकि करण इसका खंडन कर चुके हैं। 
कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रेम-त्रिकोण पर आधारित है, लेकिन अनुष्का ने इससे इंकार कर दिया। अनुष्का ने यह भी स्पष्ट किया कि वे लीड रोल निभा रही हैं, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्म में विशेष रोल है। 
 
सूत्रों का कहना है कि अनुष्का और ऐश्वर्या फिल्म में बहन बनी हैं। ये तीनों कलाकार पहली बार करण के निर्देशन में काम कर रहे हैं। करण इस फिल्म को दिवाली 2017 पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi