Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐश्वर्या राय की तारीफ के पुल बांधे इस एक्टर ने

हमें फॉलो करें ऐश्वर्या राय की तारीफ के पुल बांधे इस एक्टर ने
, गुरुवार, 21 मई 2015 (14:23 IST)
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता इरफान खान इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी अगली आने वाली फिल्म जज्बा को लेकर व्यस्त हैं। वे ऐश्वर्या से बहुत प्रभावित हैं। इरफान उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ इंसान कहते हैं।


इरफान के मुताबिक उनकी जज्बा फिल्म की को-स्टार मीडिया में दिखाए जाने से कहीं ज्यादा अच्छी हैं। उनके मुताबिक वे इस तरह एक्टिंग करती हैं कि वे डायरेक्टर की एक्टर लगती हैं। इस फिल्म को संजय गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं और यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।      
 
इरफान आगे कहते हैं, ऐश्वर्या मेरे लिए एक खोज है। जो भी मैं इसके पहले उनके बारे में जानता था वह मीडिया के माध्यम से जानता था। लेकिन जो भी मीडिया ने उनके बारे में बताया है वे उससे कहीं बेहतर व अच्छी हैं। वे जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। वे अपनी एक्टिंग को लेकर बहुत उत्सुक रहती हैं। 
webdunia
वे हमेशा कुछ नया करना चाहती हैं। डायरेक्टर को उनके साथ काम करने में मजा आता है। उन्हें एक्टिंग में नई चुनौतियां पसंद हैं। वे हर समय कुछ नया करने में यकीन रखती हैं। यही मैंने उनके बारे में जाना है। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव रहा।
 
पीकू फिल्म के स्टार इरफान ने बताया कि ऐश्वर्या के फिल्म में काम करने के कारण ही उन्होंने फिल्म करने के लिए अपनी सहमति दी थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi