Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज

हमें फॉलो करें अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज
, गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (16:45 IST)
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' रिलीज हो गया है। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

 
गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं। गाने में अक्षरा डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होने के बाद तेजी से वायरल होने लगा है। 
 
अक्षरा ने गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' को लेकर कहा कि यह गाना सभी को पसंद आएगा। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो। यही संदेश हमारा गाना देता है।
 
इससे पहले अक्षरा सिंह का गाना- ईधर आने का नहीं, बस येही खाती आरा जानी, काफी पॉपुलर हुआ था। अक्षरा नियमित अंतराल पर म्यूजिक वीडियो लेकर आती रहती हैं, जो खूब वायरल होते हैं। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौनी रॉय ने शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें