Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

89 वर्षीय महिला ने की अक्षय कुमार की मदद

हमें फॉलो करें 89 वर्षीय महिला ने की अक्षय कुमार की मदद
89 वर्षीय महिला ने अक्षय कुमार की ट्रांसिल्वेनिया में ऐसी मदद की जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। सिंह इज ब्लिंग की शूटिंग अक्षय इन दिनों रोमानिया में कर रहे हैं।

बजरंगी भाईजान की हर्षाली मल्होत्रा के बारे में 15 रोचक जानकारियां 

एक हार्डकोर क्लाइमैक्स सीन में अक्षय को रोमानियन फाइटर से लड़ना था। अक्षय एक खास सूट पहन कर लड़ रहे थे। रोमानियन फाइटर की गलती से अक्षय का सूट फट गया और यूनिट वाले घबरा गए क्योंकि दूसरा वैसा सूट नहीं था। यदि नया बनवाते तो शूटिंग रूक जाती। फौरन एक्सपर्ट टेलर की खोज की गई जो सूट को सिल सके। आखिरकार एक 89  वर्षीय महिला आगे आई और उसने अपनी स्किल्स के जरिये चंद मिनटों में अक्षय का सूट सिल कर एकदम सही कर दिया। अक्षय बेहद खुश हुए और उस महिला के साथ फोटो भी खिंचवाया। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi