Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हीरोगिरी नहीं चली तो अक्षय बन गए विलेन

हमें फॉलो करें हीरोगिरी नहीं चली तो अक्षय बन गए विलेन
हीरो के रूप में आखिरी बार वे 2012 में रिलीज हुई 'गली गली चोर है' में देखे गए थे। इसके बाद से अक्षय खन्ना गायब हैं। पार्टियों में भी वे दिखाई नहीं देते हैं। तीन साल बाद वे अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन विलेन के रूप में। 
वरूण धवन के भाई रोहित धवन 'ढिशुम' नामक मूवी बना रहे हैं जिसमें वरूण और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना विलेन के रूप में नजर आएंगे। 
 
इस फिल्म में पैसा साजिद नाडियाडवाला लगा रहे हैं और अप्रैल 2016 में फिल्म रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi