Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

छोटे पर्दे पर एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत

हमें फॉलो करें छोटे पर्दे पर एक ही तारीख और एक ही समय रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन में होगी भिड़ंत
, गुरुवार, 17 मार्च 2022 (15:10 IST)
बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक और सुपर स्टार रणवीर सिंह और साउथ सिनेमा के ब्लॉकबस्टर, हैंडसम हंक अल्लू अर्जुन एक बार फिर से टकराने वाले हैं। एक बार फिर से होगा दोनों के बीच आमना–सामना। एक बार फिर से बॉलीवुड और साउथ का होगा फेस ऑफ। बड़े पर्दे के बाद दोनों ही फिल्में पहली बार एक ही दिन और एक ही समय आमने–सामने होगी। 

 
रणवीर सिंह की फिल्म 83 पहली बार स्टार गोल्ड पर 20 मार्च रात 8 बजे दिखाई जाएगी। वही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ढींचक टीवी पर 20 मार्च को ही रात 8 बजे देखी जा सकती हैं। पिछले साल दिसंबर में एक ही हफ्ते के अंतराल में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई पुष्पा और 83 फिल्म, सिनेमाघरों में अपना जादू दिखा चुकी हैं। 
 
webdunia
पुष्पा फिल्म से एक ही हफ्ते बाद थिएटर में आई 83 ने भी लोगों को अपनी स्टोरी से भावुक कर दिया। यहां तक कि क्रिटिक्स को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई। दोनो ही अलग–अलग कहानी को दिखाती, अलग जॉनर की फिल्मे, लेकिन एक बात दोनों में हुबहू थी कि दोनों ने ही दर्शकों के ध्यान और उनके प्यार को पकड़ कर रखा।
 
webdunia
अब दोनों ही फिल्में एक ही दिन, एक ही समय रिलीज हो रही हैं। बता दे कि पुष्पा फिल्म को आईपीएल के चलते एक हफ्ते पहले ही दिखाया जा रहा हैं। इसके पहले भी ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद टेलीविजन पर दिखाई जाएगी। 
 
ये इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं क्योंकि फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद कोरोना के चलते थिएटर बंद कर दिए गए और क्रिकेट प्रेमी निराश हो गए। लेकिन अब टेलीविजन पर फिल्म के प्रीमियर किए जाने से हर कोई इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनेगा और वर्ल्ड कप की इस अमर– गाथा को याद रखेगा।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को पूरा करना चाहते थे रणबीर कपूर