Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिपाशा-करण: फिल्में भी मिली... शादी का रास्ता भी साफ

हमें फॉलो करें बिपाशा-करण: फिल्में भी मिली... शादी का रास्ता भी साफ
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा ने 'अलोन' में साथ काम किया था। इस हॉरर-थ्रिलर को औसत कामयाबी मिली थी, लेकिन बिपाशा-करण को इस फिल्म से ये फायदा हुआ कि दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और मोहब्बत में तब्दील हो गई।

शायद इसी बात से फिल्म के निर्माता कुमार मंगत और अभिषेक पाठक को 'अलोन' सीरिज को आगे बढ़ाने का आइडिया आया। इन्होंने 'अलोन 2' और 'अलोन 3' नामक दो टाइटल्स रजिस्टर्ड कर फिल्म बनाने के इरादे जाहिर कर दिए। खबर है कि बिपाशा और करण की जोड़ी दोनों फिल्मों में नजर आएगी। 
 
दूसरी ओर करण को अपनी पहली पत्नी जेनिफर से तलाक मिल गया है। अब बिपाशा से शादी की लाइन क्लियर है। संभव है दोनों अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए शादी कर लें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi