Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दर्शक बनाते हैं स्टार : अमिताभ बच्चन

हमें फॉलो करें दर्शक बनाते हैं स्टार : अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में भले ही जबरदस्त उंचाईयां छु ली हों, वह अपनी सफलता के पीछे दर्शकों की भूमिका अहम मानते हैं। अमिताभ कहते हैं कि चाहे दर्शक एक कलाकार को नर्वस बनाते हैं परंतु वे ही उसे दौर में कलाकार की हिम्मत बढ़ाते हैं जब कुछ ठीक न चल रहा हो। 
 
अमिताभ कहते हैं ,"दर्शक डराते हैं। उनके सामने जाने के पहले प्रार्थना करना पड़ती है..., वे क्या बोलेंगे, किस चीज पर हंसेंगे, कैसे चिल्लाएंगे, क्या चुनेंगे और  किस चीज को नकार देंगे। वे हमारी ऐसी जगह हैं जिसे भरने की जरूरत है। वे हमारे होने का जवाब हैं।" अमिताभ ने अपने ब्लोग में लिखा। "वे देते हैं हम लेते हैं... हमेशा... उनकी उदारता करियर बनाती है, नेता बनाती है, सोच बनाती है, न्याय बनाती है, समाज बनाती और एक देश को देश बनाती है।" 
 
अमिताभ की अगली फिल्म बिजॉय नाम्बियार की वजीर है। जिसमें उनके अलावा फरहान अख्तर, नील नितिन मुकेश, अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम हैं। फिल्म 8 जनवरी, 2016 को रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi