Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समधन ऋतु नंदा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली रवाना

हमें फॉलो करें समधन ऋतु नंदा के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया शोक, अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली रवाना
, मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (13:17 IST)
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन की समधन और ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा का निधन हो गया है। ऋतु नंदा 71 साल की थीं। उनके निधन से दोनों परिवार सदमे में हैं। ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार के लिए अमिताभ बच्चन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिये इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए लिखा, मेरी समधन ऋतु नंदा, श्वेता की सास, ने देर रात 1 बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांसे लीं।

webdunia
बता दें कि ऋतु नंदा एक लंबे अर्से से कैंसर से पीड़ित थीं।

ऋतु नंदा के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्ध‍िमा कपूर और नीतू कपूर ने ऋतु के जाने पर शोक व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

To the kindest most gentle person I‘ve ever met - They don’t make them like you anymore - RIP bua #missyoualways

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on



 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My dearest may your soul Rest In Peace

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on



ऋतु नंदा की बेटे निखिल नंदा ने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से 1997 में शादी की थी और उनके दो बच्चे अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तान्हाजी द अनसंग वॉरियर मंडे टेस्ट में पास, सोमवार का कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपये