Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेजन प्राइम वीडियो की मराठी फिल्म 'वेल डन बेबी' का ट्रेलर रिलीज

हमें फॉलो करें अमेजन प्राइम वीडियो की मराठी फिल्म 'वेल डन बेबी' का ट्रेलर रिलीज
, बुधवार, 31 मार्च 2021 (14:30 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म 'वेल डन बेबी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक गुड़ी पड़वा ट्रीट होगी क्योंकि यह त्योहार से कुछ दिन पहले 9 अप्रैल, 2021 से भारत के प्राइम मेंबर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

 
प्रियंका तंवर के निर्देशन में बनी इस पारिवारिक नाटक में लोकप्रिय मराठी अभिनेता पुष्कर जोग, अमृता खानविलकर और वंदना गुप्ते प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 
ट्रेलर में एक यंग मॉडर्न-डे जोड़े का सफर दिखाया गया है जो अपनी शादी में तब तक एक उद्देश्य खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जब तक कि नियति उन्हें एक बच्चे के रूप में देने का फैसला नहीं करती है। ट्रेलर आदित्य और मीरा (पुष्कर जोग और अमृता खानविलकर द्वारा निभाई गई) और एक शादीशुदा जोड़े के रूप में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में है।
 
प्रमुख जोड़ी के बीच इस जटिल रिश्ते को अधिक कठिन बनाते हुए, आदित्य की सास निर्मला, जो अनुभवी अभिनेत्री वंदना गुप्ते द्वारा अभिनीत है, इस कहानी को बहुत ही रोचक और मजेदार बना देती हैं।
 
वेल डन बेबी की हालिया घोषणा के बाद, इसके ट्रेलर रिलीज ने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्साह के स्तर को बढ़ा दिया है। आनंद पंडित, मोहन नादर और पुष्कर जोग द्वारा निर्मित और वीडियो पैलेस द्वारा प्रस्तुत, भारत में प्राइम सदस्य 9 अप्रैल 2021 से इस फिल्म को स्ट्रीम कर सकते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'तूफान' के लिए फरहान अख्तर ने जमकर बहाया पसीना, शेयर किया बीटीएस वीडियो