Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनिल कपूर की बॉस हैं साक्षी तंवर

हमें फॉलो करें अनिल कपूर की बॉस हैं साक्षी तंवर
छोटे परदे की मशहूर अदाकारा साक्षी तंवर को उनके फैंस मिस कर रहे हैं क्योंकि लंबे समय से उनका कोई धारावाहिक नहीं आया है। 'मोहल्ला अस्सी' नामक फिल्म भी अटक गई है।

आपको बता दें कि साक्षी को एक बेहतरीन धारावाहिक मिल गया है। वे अनिल कपूर के साथ '24' के दूसरे सीज़न में दिखाई देंगी। उनका रोल भी बड़ा दिलचस्प है। वे अनिल कपूर की बॉस के रूप में नजर आएंगी।

एटीएस चीफ बनी साक्षी और अनिल का किरदार आपस में गहरे दोस्त हैं और वे केस को साथ में सुलझाते नजर आएंगे। इस धारावाहिक में भी साक्षी भारतीय परिधान में ही नजर आएंगी क्योंकि लोग उन्हें इसी अंदाज में देखना पसंद करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi