Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका-रणबीर की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाईं अनुष्का शर्मा

हमें फॉलो करें दीपिका-रणबीर की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाईं अनुष्का शर्मा
, गुरुवार, 11 दिसंबर 2014 (14:52 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वे दीपिका पादुकोण की तरह रातोंरात स्टार नहीं बनी हैं। अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण में काफी समानताएं हैं। दोनों ने ही शाहरुख खान के अपोजिट फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

अनुष्का ने जहां वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म 'रब दे बना दी' जोड़ी में काम किया है, वहीं दीपिका ने वर्ष 2007 में 'ओम शांति ओम' में काम किया। दोंनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थी। दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं वहीं अनुष्का धीरे धीरे अपने पांव जमा रही हैं।

अनुष्का ने कहा कि मैं दीपिका की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाई थी। अनुष्का ने कहा कि एक दौर था जब वे डेब्यू डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ काम कर रही थीं। 'रब ने बना दी जोड़ी' सुपरहिट थी पर कोई उन्हें नहीं पहचानता था। अनुष्का ने कहा कि फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के बाद कोई उनका साक्षात्कार नहीं लेना चाहता था लेकिन उनके पास एक सूची उन लोगों की जिनके साथ वे काम करना चाहती थीं और वो काम पर लगी रहीं।

अनुष्का ने कहा कि वे अपनी पहली फिल्म के बाद दीपिका या रणबीर की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाईं। अनुष्का ने कहा कि किसी पत्रिका के कवर पर उनका फोटो नहीं होता था या किसी ने भी ये नहीं कहा कि एक चमकता सितारा आ गया। उन्होंने जो किया अपने दम पर किया। गलत फिल्में कीं, सीखा और आज मैं राजकुमार हिरानी, अनुराग कश्यप जैसे नामचीन निर्देशकों के साथ काम कर रही हूं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi