Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनुष्का फिल्म से नाता तोड़ने के मूड में नहीं

हमें फॉलो करें अनुष्का फिल्म से नाता तोड़ने के मूड में नहीं
अनुष्का शर्मा की कई बेहतरीन फिल्म आगामी दिनों में रिलीज होने वाली हैं जिनमें से 'पीके' का प्रदर्शन तो 19 दिसंबर को होगा। लेकिन फिल्मों से ज्यादा क्रिकेटर विराट कोहली के साथ अपनी नजदीकियों के कारण अनुष्का चर्चा में हैं। रोजाना उनके बारे में नई बातें सुनने को मिलती है। 
कभी कहा जाता है कि विराट और अनुष्का के परिवार की मुलाकात हुई है। सगाई की बातें भी सुनने को मिल रही हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जल्दी ही अनुष्का और विराट शादी करने वाले हैं। इन अफवाहों से अनुष्का परेशान हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे न तो शादी करने वाली हैं और न ही फिल्मों से नाता तोड़ने वाली हैं। 
 
अनुष्का के एक नजदीकी दोस्त ने बताया 'अनुष्का की आगामी फिल्मों के नाम पढ़िए। कितनी बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों के रिलीज होते ही अनुष्का अपने करियर के शिखर पर पहुंच जाएंगी। ऐसे में वे भला शादी क्यों करेंगी। अभी उनकी उम्र ही क्या है। विराट और वे अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। अनुष्का का अभिनय से अलग होने का कोई इरादा नहीं है। वे नहीं चाहती कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ में तरह-तरह की बातें करें।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi