Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपने 2 में करण देओल बॉक्सर के रोल में दिखेंगे

हमें फॉलो करें अपने 2 में करण देओल बॉक्सर के रोल में दिखेंगे
, गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (11:41 IST)
हाल ही में देओल्स ने अपने फिल्म का सीक्वल अपने 2 बनाने की घोषणा की है जिसमें देओल परिवार नजर आने वाला है। अपने में धर्मेन्द्र अपने बेटों सनी देओल और बॉबी देओल नजर आए थे। अपने 2 में इनके साथ देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी के सदस्य करण देओल भी नजर आएंगे। देओल्स के फैंस के लिए देओल्स खानदान की तीन पीढ़ी को एक ही मूवी में देखने का मजा मिलेगा। 
 

webdunia


अपने की कहानी एक बॉक्सर परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। खबर है कि अपने 2 में करण देओल भी बॉक्सर के रोल में नजर आएंगे। करण ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उनका एक्शन वाला अवतार नजर आएगा। करण ने अपनी पहली मूवी 'पल पल दिल के पास' में रोमांटिक भूमिका निभाई थी। 
 
अपने 2 का निर्देशन भी अनिल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म के लिए अन्य कलाकारों का चयन होना बाकी है। शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ शायद इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। उर्वशी रौटेला को फिल्म में लिया जा सकता है। 
 
2021 में अपने 2 की शूटिंग शुरू होगी और इसे 2021 की दिवाली पर प्रदर्शित किया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनू सूद को मिला सम्मान, 50 एशियाई हस्तियों की सूची में टॉप पर