Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन ने क्यों पिता बोनी की चार फिल्में ठुकराई?

हमें फॉलो करें अर्जुन ने क्यों पिता बोनी की चार फिल्में ठुकराई?
बीते दौर के सितारे बॉक्स ऑफिस से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देते थे। अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र जैसे सितारों ने अपने शिखर दिनों में दोस्तों की खातिर कुछ ऐसी फिल्में भी कर डाली जिनके बारे में ये सितारे जानते थे कि इन फिल्मों का फ्लॉप होना निश्चित है। उन्होंने स्क्रिप्ट तक नहीं पढ़ी।  
आज के पीढ़ी के कलाकार बेहद प्रोफेशनल हैं। करियर को लेकर वे अत्यधिक सतर्कता बरतते हैं। ये समय की मांग भी है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। अब अर्जुन कपूर को ही लीजिए। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी जगह बना ली है। पिता बोनी कपूर को घर में ही स्टार मिल गया है। 
अर्जुन को लेकर बोनी ने 'तेवर' फिल्म बनाई थी जो असफल रही थी। बोनी ने फिर अर्जुन को लेकर फिल्म प्लान की। उन्होंने अर्जुन के पास स्क्रिप्ट पहुंचाई, जिसे अर्जुन ने ठुकरा दी। उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। बोनी ने तीन बार और अलग-अलग स्क्रिप्ट पहुंचाई और अर्जुन को एक भी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। उन्होंने चारों ऑफर ठुकरा कर बोनी को परेशान कर दिया।
 
अर्जुन का कहना है कि वे लार्जर देन लाइफ वाले कैरेक्टर नहीं करना चाहते। अभी वे इतने बड़े स्टार नहीं बने हैं कि दर्शक उन्हें इस रूप में स्वीकारे। इसलिए उन्होंने पिता की फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। हां, यदि कोई स्क्रिप्ट पसंद आती है तो वे भविष्य में जरूर बोनी की फिल्म करेंगे। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi