Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor बोले Malaika Arora की पहली शादी और बच्चे को लेकर- वह एक बीता हुआ कल

हमें फॉलो करें बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor बोले Malaika Arora की पहली शादी और बच्चे को लेकर- वह एक बीता हुआ कल
, शनिवार, 22 मई 2021 (13:18 IST)
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच उम्र के फासले को लेकर कई बार ट्रोल किया गया है। अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में ज्यादा बात नहीं करते हैं। हाल ही में उन्होंने खुद इस बात से पर्दा उठाया कि आखिर क्यों अपने और मलाइका के रिश्ते पर खुलकर बात नहीं करते हैं।

 
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोरा की पहली शादी, बच्चे और अतीत पर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए।
 
webdunia
अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, वह एक बीता हुआ कल है... और मैं उस स्थिति में रहा हूं जहां मैंने चीजों को सार्वजनिक रूप से देखा है और यह हमेशा बहुत अच्छा नहीं होता क्योंकि इससे बच्चों पर असर पड़ता है।
 
उन्होंने कहा, मैं कोशिश करता हूं और एक सम्मानजनक सीमा रखता हूं। मैं वही करता हूं जिसमें वह सहज होती हैं और मेरा करियर मेरे रिश्ते पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आपको एक सीमा बनानी होगी।
 
बता दें कि मलाइका अरोरा और अरबाज खान ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा अरहान भी हैं। तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं, अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रेनिया के साथ रिलेशन में हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, लता मंगेशकर ने जताया शोक