Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें

हमें फॉलो करें अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, बर्थडे पर शेयर की क्यूट तस्वीरें
, शनिवार, 18 जुलाई 2020 (14:18 IST)
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के बेटे आरिक रामपाल 18 जुलाई को एक साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अर्जुन और गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखाया है।
 
हालांकि पहले भी अर्जुन और गैब्रिएला आरिक के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी भी उसका चेहरा नहीं दिखाया था। बर्थडे पर अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने आरिक का काफी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बहुत क्यूट लग रहा है। 
 
तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'आरिक के पहले जन्मदिन पर अपनी इंस्टा फैमिली के साथ उसका प्यार शेयर करने का वक्त है। संयम बनाए रखने और हमारे ऊपर अपना प्यार बरसाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मिलिए छोटे रामपाल आरिक से। हैपी बर्थडे मेरे बच्चे।' 
 
गैब्रिएला ने भी अपने बच्चे की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार को पहला जन्मदिन मुबारक। इतनी खुशी देने के लिए और जो मैं जी भी नहीं सकती थी ऐसा उद्देश्य देने के लिए शुक्रिया। तुम्हें बढ़ता देखकर बहुत खुश हूं। हम तुसमे बहुत प्यार करते हैं और हम बहुत खुशनसीब हैं आरिक।' 
 
बता दें कि साल 2019 में पहली बार अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद पिछले साल जुलाई में आरिक का जन्म हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल पिछली बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में दिखाई दिए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर के हमशक्ल जुनैद का निधन, चेहरा देख ऋषि कपूर भी हो गए थे हैरान