Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री थिएटर में होगी रिलीज

हमें फॉलो करें केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री थिएटर में होगी रिलीज
इस समय अरविंद केजरीवाल के नाम की धूम चारों ओर है और जल्दी ही उन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री थिएटर्स में रिलीज होगी।

इसे शिप ऑफ थिसियस जैसी फिल्म निर्देशित करने वाले आनंद गांधी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अरविंद केजरीवाल की यात्रा को दिखाया गया है। इसे खुशबू रांका और विनय शुक्ला ने निर्देशित किया है। डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस कारण हाल ही में आप की दिल्ली में हुई धमाकेदार विजय को इसमें शामिल नहीं किया जा सकेगा।

इस वृत्तचित्र में दिखाया गया है कि किस तरह 'आप' पार्टी बनी। दिसम्बर 2013 में दिल्ली का चुनाव लड़ा। केजरीवाल मुख्यमंत्री बने और फिर उन्होंने इस्तीफा दिया। अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों द्वारा बनाई गई रणनीति, आलोचना, सफलता और विफलता को इस डॉक्यूमेंट्री में देखने को मिलेगा। यह जून में रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi