Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आशा बनीं सर्वश्रेष्ठ गायिका

हमें फॉलो करें आशा बनीं सर्वश्रेष्ठ गायिका
आशा भोसले को ब्रिटेन स्थित ईस्टर्न आई समाचार पत्र ने सदाबहार महान बॉलीवुड गायिका घोषित किया गया है। अपनी तरह की इस पहली सूची में आशा अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर से आगे निकल गईं। 

इस सूची में गीतों की संख्या, सम्मान, अंतरराष्ट्रीय प्रभाव, बहुप्रतिभा, प्रशंसकों का आधार और संगीत की दुनिया के साथी कलाकारों के बीच उनकी लोकप्रियता के आधार को शामिल किया गया है।
 
सूची में शीर्ष पर होने की खबर से गायिका काफी हैरान हैं। आशा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि महान शब्द पर बॉक्सर मुहम्मद अली का विशेषाधिकार था। मैं ईस्टर्न आई और बीते सालों में मुझे झेलने वाले तमाम लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं।’’ 
 
प्रतिभाशाली गायकों की सूची में लता मंगेशकर दूसरे स्थान पर, मोहम्मद रफी तीसरे और किशोर कुमार चौथे स्थान पर हैं। शीर्ष 20 में अपना नाम दर्ज कराने वालों में मुकेश (पांच), श्रेया घोषाल (सात), गीता दत्त (10), सोनू निगम (14), कुमार सानु (17) और कविता कृष्णमूर्ति (19) शामिल हैं।
 
सूची को संकलित करने वाले ईस्टर्न आई के मनोरंजन संपादक असजाद नजीर ने कहा, ‘‘आशा सूची में शीर्ष स्थान पाने की हकदार हैं। दुनिया में सबसे अधिक सफल गायिका होने के अलावा आशा के विविध गीतों ने उनके काम के दायरे को बढ़ाया है।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘आठ दशकों के लंबे एवं अद्भुत करियर में इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग गायिका ने बॉलीवुड संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके गाए गीत दुनियाभर में बेहद सफल तथा म्युजिक चार्ट में शीर्ष पर रहे।’’ सर्वाधिक महान 20 बॉलीवुड पार्श्व गायकों की पूरी सूची ईस्टर्न आई समाचार पत्र में प्रकाशित हुई है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi