Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साउथ के कैमरामैन अशोक कुमार अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें साउथ के कैमरामैन अशोक कुमार अस्पताल में भर्ती
साउथ के जाने-माने कैमरामैन अशोक कुमार को खराब स्वास्थ्य की वजह से मंगलवार को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिछले 6 महीने से उनकी उनकी तबियत बहुत खराब है। अशोक कुमार ने 1980 से 2000 के बीच करीब 125 से भी ज्यादा फिल्मों की फोटोग्राफी की है और उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। रति अग्निहोत्री और कमल हसन के साथ उन्होंने फिल्म उल्लासा परावैगाल, श्रीदेवी और रजनीकांत के साथ जॉनी और छोटा चेतन व ऐश्वर्या राय की जीन्स सहित कई बड़ी फिल्मों के लिए फोटोग्राफी की। उनके बेटे आकाश अशोक कुमार ने बताया कि उनकी मदद के लिए साउथ के कई जानेमाने निर्माता, निर्देशक और कलाकार आगे आए हैं।
- श्याम डांगी
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi