Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' की अवधारणा को किया उजागर, अलग-अलग अस्त्रों से कराया परिचय

हमें फॉलो करें अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' की अवधारणा को किया उजागर, अलग-अलग अस्त्रों से कराया परिचय
, बुधवार, 13 जुलाई 2022 (17:54 IST)
बॉलीवुड का न्यूली मैरिड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम भूमिका में है।

 
ब्रह्मास्त्र के निर्माताओं ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर अस्त्रों और ब्रह्मास्त्र की अवधारणा और बुनियाद पर आधारित एक बेहतरीन वीडियो जारी किया है। इसे यूं समझ सकते हैं कि निर्माताओं ने इस वीडियो के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म का कांसेप्ट साझा किया है। 
 
चार मिनट के वीडियो में अयान मुखर्जी दर्शकों को अस्त्रों के पीछे की अवधारणा और इतिहास के साथ ही भारतीय पौराणिक कथाओं में इस ब्रह्मांड की बुनियाद को दर्शाया है। 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन' की शुरुआत उन ऋषियों की कहानी से होती है, जिन्हें ब्रह्म शक्ति से ब्रह्मांड की ज्योत (ब्रह्म शक्ति) मिली, जिससे अस्त्रों का जन्म हुआ था। अस्त्रों में प्रकृति यथा पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल में पाई जाने वाली सभी विभिन्न ऊर्जाएं शामिल हैं साथ ही उनमें बंदर और बैल जैसे जानवरों की शक्ति भी है।
 
ब्रह्मास्त्र को अंतिम अस्त्र माना जाता है, जिसे सभी अस्त्रों के स्वामी ने देवताओं का सबसे शक्तिशाली हथियार बताया है। फिल्म में, मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर आधुनिक युग के नायक हैं, जो अपनी रहस्यमय शक्तियों से अनजान हैं। अस्त्रों की दुनिया में वे एक चमत्कार हैं, क्योंकि वे खुद एक अस्त्र - अग्नि अस्त्र (द फायर अस्त्र) हैं। उनका नाम भी सबसे रहस्यमयी और सर्वशक्तिमान भगवान शिव के नाम पर रखा गया है। अयान ने यह भी खुलासा किया कि भगवान शिव उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी प्रिय हैं और उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा भी हैं।
 
वीडियो में अयान कहते हैं कि यह हमें एक अनूठी स्थिति में रखता है, क्योंकि प्राचीन भारतीय प्रेरणा से हम जो कर रहे हैं, आधुनिक दुनिया में, कभी भी किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। वीडियो को अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और करण जौहर के सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया गया है। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म निर्देशित करना चाहते हैं रणबीर कपूर, पत्नी आलिया भट्ट करेंगी प्रोड्यूस!