Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बदलापुर की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?

हमें फॉलो करें बदलापुर की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?
बदलापुर सहित दो और फिल्में 20 फरवरी को रिलीज हुई, लेकिन सारी निगाहें बदलापुर पर लगी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। मल्टीप्लेक्स में सुबह के शो में अच्छी भीड़ थी। हाउसफुल के बोर्ड नहीं थे, लेकिन फिल्म की लागत को देखते हुए इसे अच्छा कहा जा सकता है। 
 
मुंबई, दिल्ली, इंदौर में सुबह के शो में 35 से 45 प्रतिशत तक हॉल भरे नजर आए। यूपी और बिहार में 20 प्रतिशत का आंकड़ा था। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और दर्शकों का भी कहना है कि एक बार फिल्म को देखा जा सकता है। वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दकी का बेहतरीन अभिनय तथा श्रीराम राघवन का उम्दा निर्देशन फिल्म के प्लस पाइंट्स हैं। 
बदलापुर का निर्माण 25 करोड़ में हुआ है। पब्लिसिटी सहित लागत 40 करोड़ के आसपास पहुंचती है। फिल्म के लिए शुरुआती तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण है। पहले दिन का आंकड़ा आठ करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। रविवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला है और इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर हो सकता है। 
 
दो अन्य फिल्में 'मानसून' और 'किस्सा' बहुत कम स्क्रीन्स में रिलीज हुई हैं। मानसून को बी-सेंटर और सिंगल स्क्रीन में दर्शक मिल सकते हैं, लेकिन 'किस्सा' के हाल बुरे हैं। 

3
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi