बजरंगी भाईजान ने दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरे सप्ताह में यह फिल्म 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को सिर्फ भारत में ही छू लेगी। 300 करोड़ क्लब में 'पीके' के बाद शामिल होने वाली यह दूसरी फिल्म होगी।
फिल्म ने दूसरे सप्ताह 87.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जबकि पहले सप्ताह में यह फिल्म 184.62 करोड़ रुपये अर्जित करने में सफल रही थी। विदेशी कलेक्शन जोड़ लिए जाए तो यह फिल्म अब तक 390.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। भारत में दो सप्ताह की स्थिति इस प्रकार है :
दिन |
कलेक्शन (करोड़ रु. में) |
पहला दिन |
27.25 |
दूसरा दिन |
36.60 |
तीसरा दिन |
38.75 |
चौथा दिन |
27.05 |
पांचवां दिन |
21.40 |
छठा दिन |
18.02 |
सातवां दिन |
15.55 |
आठवां दिन |
12.80 |
नौवां दिन |
19.25 |
दसवां दिन |
24.05 |
ग्यारहवां दिन |
9.30 |
बारहवां दिन |
9.10 |
तेरहवां दिन |
7.10 |
चौदहवां दिन |
6.03 |
कुल |
272.25 |