Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दी जान

हमें फॉलो करें बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दी जान
, गुरुवार, 26 मई 2022 (11:06 IST)
Photo - Twitter
बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक कई बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब एक और एक्ट्रेस ने अपनी जान दे दी है। 21 साल की मॉडल और एक्ट्रेस बिदिशा डे मजूमदार ने अपने फ्लैट में फंदे से लटकर जान दे दी है।

 
बुधवार को बिदिशा का शव उनके फ्लैट से फंदे से लटका मिला। बिदिशा के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। बिदिशा नगर बाजार में किराए के फ्लैट में रहती थीं। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई और फिर बिदिशा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
खबरों के अनुसार बिदिशा के घर में सुसाइड नोट भी मिला है। एक्ट्रेस के दोस्तों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थीं। वहीं सुसाइड नोट में बिदिना ने कैंसर से पीड़ित होने की बात की है, लेकिन उन्हें वो नहीं था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपना डाइट प्लान खुद बनाती हैं 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' की एक्ट्रेस एतशा संझगिरी