Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिग बी हमेशा महान बने रहेंगे : ऐश्वर्या

हमें फॉलो करें बिग बी हमेशा महान बने रहेंगे : ऐश्वर्या
मुंबई , रविवार, 4 अक्टूबर 2015 (17:27 IST)
मुंबई। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का मानना है कि उनके श्वसुर और महानायक अमिताभ बच्चन का स्टारडम प्रतिष्ठित है और यह हमेशा ऐसा ही बना रहेगा।


 
4 दशक लंबे अपने करियर में अमिताभ ने ‘दीवार’, ‘जंजीर’, ‘डॉन’, ‘शोले’, ‘नमक हलाल’, ‘अभिमान’, ‘बागबां’, ‘सरकार’ और ‘पा’ जैसी दमदार फिल्मों में अदाकारी की है। उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है।
 
ऐश्वर्या ने कहा कि आज हम एक परिवार हैं। वे एक पिता हैं। मेरा मानना है कि यह (प्रसिद्धि) उनसे कोई नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि वे हम सब के लिए महान थे, हैं और हमेशा बने रहेंगे। अमिताभ इस साल 11 अक्टूबर को 73 साल के हो जाएंगे।
 
बच्चन जल्द ही बिजॉय नाम्बियार की ‘वजीर’ में दिखाई देंगे और ऐश्वर्या की हाल ही में ‘जज्बा’ फिल्म रिलीज होने वाली है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi