Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाइनी आहूजा और सुनील ग्रोवर बिग बॉस 9 में!

हमें फॉलो करें शाइनी आहूजा और सुनील ग्रोवर बिग बॉस 9 में!
कुछ दिनों बाद लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का नौवां सीजन शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार भी इसे सलमान खान होस्ट करेंगे। बिग बॉस में कौन होगा, इसको लेकर सभी में उत्सुकता है। कई सेलिब्रिटीज़ से बातचीत चल रही है। कुछ कन्फर्म कर चुके हैं, कुछ सोच रहे हैं और कुछ ने ऑफर ठुकरा दिया है। 

 
खबर है कि फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा इस शो के लिए हामी भर चुके हैं। बलात्कार कांड से अपने करियर की चमक खोने वाले शाइनी को इस शो से जुड़ कर अपनी छवि सुधारने का अवसर मिल सकता है। 
 
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभा कर लोकप्रियता बटोर चुके सुनील ग्रोवर भी इस शो में दिखाई दे सकते हैं। उन्हें ऑफर दिया गया है और सूत्रों की माने तो वे इस शो में आने का मन बना चुके हैं। पिछले वर्ष भी उनका नाम चर्चाओं में था। 
टीवी की दुनिया में लोकप्रिय रोशनी चोपड़ा को भी इस शो का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने ठुकराने में ज्यादा देर नहीं लगाई। रोशनी के मुताबिक वे अपने परिवार से ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह पाती हैं, इसलिए उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया। 
 
शो से जुड़े नजदीकी लोगों का कहना है कि माही विज, मोहित मल्होत्रा और आर्शी खान बिग बॉस में आने के लिए राजी हो गए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi