Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खुल गया बिपाशा बसु के सेक्सी फिगर का राज!

हमें फॉलो करें खुल गया बिपाशा बसु के सेक्सी फिगर का राज!
बिपाशा बसु आने वाली फिल्म 'अलोन' में एकदम शेप में नजर आ रही है। 'कतरा कतरा' गाने में तो उन्होंने अपने मादक अंदाज से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। फिटनेस की पोस्टर गर्ल कही जाने वाली बिपाशा यूं तो हर फिल्म में फिट नजर आती हैं, लेकिन 'अलोन' में वे परफेक्ट दिखाई दे रही हैं। 
 
बिपाशा के सेक्सी फिगर का राज खुल ही गया। बिपाशा ने हाई प्रोटीन डाइट से सही शेप पाया है। साथ ही उन्होंने नमक का प्रयोग बिलकुल बंद कर दिया था जिससे उनके कर्व और निखर गए।
 
बिपाशा खुद इस बात की पुष्टि करती हैं। वे बताती हैं 'हां, यह बात सही है। वैसे भी मैं अपने स्वास्थ्य पर हमेशा ध्यान देती हूं और फिटनेस को कभी हल्के से नहीं लेती। 'कतरा कतरा' सांग की शूटिंग के पहले हाई प्रोटीन डाइट मैंने लेना शुरू किया और नतीजा सबके सामने है।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi