Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉलीवुड के 8 लोगों की भूकंप में मौत

हमें फॉलो करें बॉलीवुड के 8 लोगों की भूकंप में मौत
, मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (17:43 IST)
नेपाल में आए जलजले ने हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इससे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भी अछूती नहीं रही और फिल्म इंडस्ट्री ने भी अपने प्रियजनों को इस भयानक प्राकृतिक आपदा में गंवाया।

बॉलीवुड की एक्ट्रेस  मुग्धा गोडसे कुछ दिन पहले  ही नेपाल में अपने आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और वे हाल ही में इंडिया लौटी थीं।   
webdunia

मुग्धा गोडसे की आने वाली फिल्म के आठ क्रू मेंबर नेपाल में आई इस भीषण तबाही का शिकार बन गए। मुग्धा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी कि उनकी आने वाली फिल्म के आठ सदस्य इस भयानक प्राकृतिक आपदा के शिकार बन गए। मुग्धा ने लिखा,'मेरी अगली फिल्म के उन 8 क्रू सदस्यों की आत्मा को शांति मिले, जो प्रकृति के इस तांडव भूकंप के शिकार बन चुके हैं। यह काफी हृदयविदारक और दुखद है...'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi