Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐ दिल है मुश्किल पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

हमें फॉलो करें ऐ दिल है मुश्किल पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
मुंबई , रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (09:55 IST)
मुंबई। सेंसर बोर्ड ने करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में चार कट की सिफारिश की। इसमें अनुष्का शर्मा के एक किसिंग सीन पर भी बोर्ड ने कैंची चलाई और उसकी अवधि को लगभग आधा कर दिया।
 
ऑनलाइन उपलब्ध केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमाण पत्र में इस बात का उल्लेख है कि 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को यू-ए प्रमाण पत्र दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने तीन संवादों को उनके दृश्यों के साथ हटाने के लिए कहा है।
 
प्रमाण पत्र में दिखाया गया है कि फिल्म की जांच के बाद उसमें दो दृश्य जोड़े गए। इसमें धूम्रपान वाले हर दृश्य में धूम्रपानरोधी स्क्रॉल जोड़ा गया और डिस्कलेमर की अवधि बढ़ाई गई।
 
मनसे का विरोध खत्म होने और सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बाद 28 अक्‍टूबर को इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर-अक्षय के साथ फिल्म करना चाहता हूं लेकिन... क्या है अजय की मजबूरी?