Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पैसे से अधिक प्रशंसा महत्वपूर्ण : दीपिका पादुकोण

हमें फॉलो करें पैसे से अधिक प्रशंसा महत्वपूर्ण : दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनके लिए पैसे से अधिक काम की प्रशंसा महत्वपूर्ण है। 
वर्ष 2007 में रिलीज 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार की जाती है। दीपिका का कहना है कि उनके लिए उनके काम की प्रशंसा पैसों से अधिक महत्वपूर्ण है। 
 
दीपिका पादुकोण ने कहा 'मेरे लिए प्रशंसा महत्वपूर्ण है। हम काम किस लिए करते हैं। हम अपनी फिल्म के लिए मेहनत करते हैं और यदि इसकी प्रशंसा न हो तो इसका क्या अर्थ होगा। पैसा कम महत्वपूर्ण है और सफलता भी बहुत महत्पूर्ण नहीं है। हमें जो प्यार और प्रशंसा मिलती है वह महत्वपूर्ण और मूल्यवान है।'  
 
दीपिका पादुकोण ने कहा 'मैं इस आधार पर फिल्मों का चुनाव नहीं करती कि यह 100 करोड़ रुपये की कमाई करेगी या 200 करोड की। मेरे लिए फिल्म बनाने में बॉक्स ऑफिस महत्वपूर्ण नहीं है। मैं फिल्म की पटकथा देखकर करती हूँ।(वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi