Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कंगना का नुकसान... दीपिका का फायदा... सुपरस्टार का साथ

हमें फॉलो करें कंगना का नुकसान... दीपिका का फायदा... सुपरस्टार का साथ
बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले निर्देशक कबीर खान अब रितिक रोशन को लेकर ‍एक फिल्म बना रहे हैं जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। इसमें कंगना रनौट को लीड रोल में लिया गया था, लेकिन कंगना की बातों से रितिक नाराज हो गए और कंगना के हाथ से यह फिल्म फिसल गई। उल्लेखनीय है कि कंगना ने ऐसा कुछ कहा था कि जिससे आभास हो रहा था कि उनके और रितिक के बीच रोमांस चल रहा है। 
खबर है कि कंगना की जगह इस फिल्म में दीपिका पादकोण को लिया जा रहा है। हालांकि दीपिका बेहद व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में रूचि ली है। यदि वे हां कह देती हैं तो पहली बार वे रितिक के साथ फिल्म करेंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi