Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धर्मेन्द्र की सर्जरी हो सकती है : हेमामालिनी

हमें फॉलो करें धर्मेन्द्र की सर्जरी हो सकती है : हेमामालिनी
, शुक्रवार, 29 मई 2015 (18:14 IST)
कमजोरी और कंधे में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र की सर्जरी हो सकती है। धर्मेंद्र को 27 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिन्हें शुक्रवार को छुट्‍टी दे दी गई।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय देसाई ने बताया, ‘वह यहां संपूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए आए थे। हमने सभी जरूरी जांच की और सब ठीक पाया गया। वह ठीक हैं और घबराने की कोई बात नहीं। उन्हें आज अपराह्न अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’ 

उन्होंने कहा हो सकता है कि उनकी बाद में सर्जरी करनी पड़े। अभी वह इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सकते। इसके लिए उन्हें धर्मेंद्र से बात करनी होगी। धर्मेंद्र की पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने इससे पहले आज ट्वीट किया करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।

 
29 मई को अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने ट्वीट किया, ‘‘धर्मेंद्रजी के बारे में ताजा सूचना। उनके रक्त की जांच के लिए उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि वह सारा वक्त थकान महसूस करते थे और उनके कंधे में भी दर्द है।’’ 
हेमा ने कहा कि वर्तमान में धर्मेन्द्र को निरीक्षण में रखा गया है। वह उनके प्रशसंकों से अनुरोध करती हैं कि उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।
 
हेमा ने कहा, ‘‘उनके खून में हीमोग्लोबीन का स्तर थोड़ा कम है इसलिए वह रक्त की कमी से पीड़ित हैं। अभी उन्हें निरीक्षण में रखा गया है बाद में हो सकता है उनके कंधे की सर्जरी हो। दुआ करें कि वह जल्दी ठीक हों।’’ 
 
इससे पहले धर्मेन्द्र की बेटी ईशा देओल ने ट्वीट करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।धर्मेन्द्र को भारतीय फिल्मों के ‘ही-मैन’ के तौर पर जाना जाता है। वर्ष 2012 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi