Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोशल मीडिया पर उड़ी निशिकांत कामत के निधन की अफवाह, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर निर्देशक के वेंटिलेटर पर होने की दी जानकारी

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया पर उड़ी निशिकांत कामत के निधन की अफवाह, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर निर्देशक के वेंटिलेटर पर होने की दी जानकारी
, सोमवार, 17 अगस्त 2020 (12:43 IST)
बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत को लेकर एक अफवाह सामने आई कि उनका निधन हो गया है। वह लंबे समय से लिवर सिरोसिस बीमारी से जूझ रहे हैं, पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें हैदराबाद के AIG अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
 
रितेश देशमुख ने एक ट्वीट के जरिए निशिकांत कामत के वेंटिलेटर पर होने की जानकारी दी है। रितेश देशमुख ने अपने ट्वीट में लिखा, 'निशिकांत कामत वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वो अभी जिंदा हैं और लगातार लड़ रहे हैं। उनके लिए दुआ करे।'
 
निशिकांत के निधन की खबर तब फैल गई जब राइटर- डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने ट्वीट करके बताया कि वो इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने लिखा कि निशिकांत उनके पहले जज थे जिन्होंने उन्हें बेस्ट एक्टर और राइटर का अवॉर्ड दिया था। वो हमारी फिल्म सनक को डायरेक्ट करने वाले थे। जिसमें अभिषेक बच्चन नजर आने वाले थे। दुख की बात है फिल्म नहीं बन पाई। हम हमेशा आपको मिस करेंगें।
 
लेकिन अपने इस ट्वीट के बाद मिलाप ने तुरंत माफी मांग ली। एक अन्य ट्वीट करके उन्होंने भी निशिकांत के गंभीर होने की जानकारी दी।
 
निशिकांत कामत ने बॉलीवुड में अजय देवगन, तब्बू की सुपरहिट 'दृश्यम' और इरफान खान की 'मदारी' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने जॉन अब्राहम की 2 फिल्में 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' का भी डायरेक्शन किया था। निर्देशन के अलावा वह कई फिल्मों में अभिनय करते हुए भी दिख चुके हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त को कैंसर होने की खबर ‍पर खास दोस्त 'कमली' को नहीं हो रहा यकीन, बोले- कुछ दिनों पहले ही हमने...