Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोल्डन गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं दिशा पाटनी, वायरल हुईं तस्वीरें

हमें फॉलो करें गोल्डन गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं दिशा पाटनी, वायरल हुईं तस्वीरें
फिल्म ‘धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में दिशा ने एक फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 
 
webdunia
दिशा गोल्डन कलर का डिजाइनर गाउन पहने नजर आ रही हैं। इस रिवीलिंग गाउन में दिशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। मशहुर फैशन स्टालिस्ट मोहित राय ने दिशा के इस लुक को तैयार किया हैं। 
 
webdunia
दिशा ने इस ड्रेस के साथ गोल्ड बेली सैंडल्स पहने और अपनी आंखों का स्मोकी स्टाइल देने के साथ लिप शेड न्यूड रखा। वेवी पोनी टेल के साथ दिशा का मेकअप और ड्रेस सेंस इन तस्वीरों में लाजवाब नजर आ रहा है।
 
webdunia
फैंस दिशा के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। दिशा की फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा बिजनेस किया है। दिशा जल्द ही फिल्म भारत में सलमान खान के साथ दिखेंगी। खबरों की मानें तो फिल्म भारत में दिशा खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी।
 
इसके आलावा दिशा पटानी मोहित सूरी की अगली फिल्म मलंग में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह है 53 साल की उम्र में भी सुनील शेट्टी की फिटनेस का राज