Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द जंगल बुक का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

हमें फॉलो करें द जंगल बुक का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन
स्कूल-कॉलेज में छुट्टियों का दौर शुरू हो चुका है और 'द जंगल बुक' ठीक समय पर प्रदर्शित हुई है। यूएस से एक सप्ताह पहले यह फिल्म भारत में प्रदर्शित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दर्शकों ने फिल्म का शानदार स्वागत किया है। 
 
पहले दिन फिल्म ने 9.76  करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है। पहले दिन यह किसी भी हॉलीवुड मूवी का तीसरा सर्वाधिक कलेक्शन है। पहले नंबर पर फास्ट एंड फ्यूरियस 7 और दूसरे पर एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन है। 
खास बात यह है कि यह सिर्फ डिजिटल सिनेमाघरों में ही प्रदर्शित की गई है जिसकी वजह से सिनेमाघरों की संख्या कम है। इस वर्ष पहले दिन का कलेक्शन इससे ज्यादा सिर्फ 'एअरलिफ्ट' का रहा है। 
 
मल्टीप्लेक्स में खासी भीड़ देखी गई जिसमें बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा थी। बच्चों के साथ-साथ वयस्कों को भी यह फिल्म लुभा रही है। थ्रीडी में इस फिल्म को देखना विशेष अनुभव है। फिल्म के पहले वीकेंड का आंकड़ा 30 करोड़ को पार कर सकता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi