Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नरगिस का बना रहा था वीडियो... बीच में कूदे इमरान

हमें फॉलो करें नरगिस का बना रहा था वीडियो... बीच में कूदे इमरान
, मंगलवार, 2 फ़रवरी 2016 (14:45 IST)
घटना घटी अज़हर के सेट पर। नरगिस फाखरी और इमरान हाशमी शूटिंग कर रहे थे। फैंस भी इकट्ठा थे। ब्रेक के दौरान एक प्रशंसक लगातार नरगिस के फोटो खींचे जा रहा था। वीडियो बनाता जा रहा था। उसकी इस हरकत से नरगिस को असुविधा हो रही थी। फैन को नरगिस ने यह सब करने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। 
यूनिट पर मौजूद एक शख्स ने भी उसे समझाया पर वह तो नरगिस का दीवाना था। सारी समझाइश बेअसर हो रही थी उस पर। 
 
फिल्म के हीरो इमरान हाशमी भी यह सब नजारा देख रहे थे। वे उस व्यक्ति के पास गए। उसे साइड में ले गए। उसे कुछ समझाया। फिर वह चला गया।
webdunia
नरगिस कहती हैं कि उन्हें नहीं पता कि इमरान ने उससे क्या कहा, लेकिन वह प्रशंसक उनका ध्यान बंटा रहा था। 
 
इमरान के अनुसार वे फैंस की कद्र करते हैं। आखिर उनके प्यार के कारण ही तो हम यहां हैं, लेकिन वह लाइन क्रॉस कर रहा था इसलिए उसे कड़े शब्दों में समझाना जरूरी था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi