Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रामलखन के लिए सही है वरुण-सिद्धार्थ की जोड़ी

हमें फॉलो करें रामलखन के लिए सही है वरुण-सिद्धार्थ की जोड़ी
, गुरुवार, 25 जून 2015 (17:44 IST)
1989 में रिलीज हुई राम लखन का फिर से रीमेक बनाया जा रहा है और अब तक तय नहीं हुआ है कि राम और लखन कौन बनेगा। जहां तक लोगों की पसंद का सवाल है तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन की जोड़ी को वे राम-लखन के किरदार में देखना पसंद करेंगे।
 
इन दोनों युवा अभिनेताओं ने 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर का आगाज़ किया था। फिल्म में दोनों को बेहद पसंद किया गया। बाद में सिद्धार्थ ने 'एक विलेन' और वरुण ने 'बदलापुर' में अपने अभिनय की रेंज दिखाकर सभी को चौंका दिया। दोनों को उनके फैंस फिर साथ देखना चाहते हैं। 
 
वरुण और सिद्धार्थ को बॉलीवुड वाले लंबी रेस का घोड़ा मानते हैं। दोनों में अपार संभावनाएं नजर आने लगी है जबकि उन्होंने तो अभी शुरुआत ही की है। शायद 'रामलखन' का रीमेक बनाने वाले निर्माता वरुण-सिद्धार्थ के नाम के बारे में सोचे। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi