Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गौहर खान की चीख सुन कर पलटे अर्जुन कपूर

हमें फॉलो करें गौहर खान की चीख सुन कर पलटे अर्जुन कपूर
गौहर खान को जब इंडियाज़ रॉ स्टार के सेट पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा तब फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी सेट पर मौजूद थे। सेट पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि शूटिंग रूकी हुई थी। अर्जुन कपूर अपने स्टॉफ से बात कर रहे थे। गौहर की चीख सुन कर अर्जुन पलटे। उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या हुआ है। उन्हें बताया गया कि गौहर को उस व्यक्ति ने इसलिए थप्पड़ जमा दिया है क्योंकि गौहर मुसलमान होने के बावजूद छोटे कपड़े पहनती हैं। अर्जुन को यह बात सुनकर बेहद गुस्सा आया और उन्हें भारतीय मर्दों की मानसिकता पर बहुत शर्म आई। उनका कहना है कि कुछ लोग यह सोचते हैं कि वे पुरुष हैं तो कुछ भी कर सकते हैं। उनके मुताबिक यह देश स्वतं‍त्र है और हमें दूसरों की आजादी का ध्यान रखना चाहिए।
गौरतलब है कि गौहर और अर्जुन में अच्छी दोस्ती है। अर्जुन की पहली फिल्म 'इशकजादे' में गौहर ने भी भूमिका निभाई थी। गौहर को थप्पड़ पड़ने के बाद अर्जुन बेहद विचलित हो गए थे और उन्हें अपने काम पर फोकस करने में परेशानी भी हुई। उन्होंने रात को भी गौहर से बात की और उन्हें दिलासा दी। 
webdunia
फोटो : Indus Images/ Biplov Bhuyan

 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi