Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गहना वशिष्ठ ने शेयर की न्यूड तस्वीरें, बोलीं- मेरा कोई शोषण नहीं हुआ

हमें फॉलो करें गहना वशिष्ठ ने शेयर की न्यूड तस्वीरें, बोलीं- मेरा कोई शोषण नहीं हुआ
, शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (17:17 IST)
अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार हो चुकी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
हाल ही में गहना ने अपनी कुछ न्यूड तस्वीरें शेयर की है, इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। गहना ने बताया कि इस फोटोशूट के लिए उनके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई।
 
गहना वशिष्ट ने लिखा, जब हयात होटल में ऐसा फोटोशूट हो रहा था। उस वक्त हमारे इर्द-गिर्द 20 लोग मौजूद थे। मेरा कोई शोषण नहीं हुआ। ना ही मैंने सेट पर कोई शराब पी थी और ना ही जूस पिया था। मैं पूरे सेंस में थी। मैं सेट पर ऑटो से गई थी और दूसरे ऑटो से ठीक-ठाक तरीके से घर चली आई।
 
मैंने अपने पैरेंट्स को भी साथ में रखा था। सबसे जरूरी बात मैं 18 साल से ऊपर की हूं और एक रेगुलर आर्टिस्ट हूं। तो कृपया करके 1 साल या 6 महीने बाद अपने प्रोड्यूसर पर धार 370, 376 और 354 ना लगाए। अगर आपको मेरी पोस्ट पसंद नहीं है तो आप मुझे ब्लॉक कर सकते हैं। मैं अपने वॉल पर जो चाहे वो पोस्ट कर सकती हूं।
 
बता दें कि गहना वशिष्ठ को अश्लील फिल्म मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद वह लगभग 4 महीने जेल में रही थीं। गहना को पिछली 2 एफआईआर पर जमानत मिली है और मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक नई एफआईआर में उनका नाम शामिल किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां के निधन के 2 दिन बाद परिवार संग लंदन रवाना हुए अक्षय कुमार