Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉक्स ऑफिस पर कैसी है 'घायल वंस अगेन' की शुरुआत?

हमें फॉलो करें बॉक्स ऑफिस पर कैसी है 'घायल वंस अगेन' की शुरुआत?
5 फरवरी को सनी देओल की महत्वाकांक्षी फिल्म 'घायल वंस अगेन' रिलीज हुई। सनी ने फिल्म की जम कर पब्लिसिटी की, लेकिन फिल्म को जोरदार शुरुआत नहीं दिला सके। सुबह के शो में लगभग दस से पन्द्रह प्रतिशत दर्शक थे और इससे ट्रेड को झटका लगा। 
मल्टीप्लेक्स ऑडियंस सदैव सनी देओल की फिल्मों के प्रति उदासीन रहती है और यह रवैया 'घायल वंस अगेन' में भी दिखा। जबकि 75 प्रतिशत कलेक्शन यही से आते हैं। सिंगल स्क्रीन में जरूर सनी देओल के चाहने वाले नजर आएं हालांकि इनकी संख्या बहुत भारी नहीं थी। 
पहले दिन का कलेक्शन चार करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है जो कि फिल्म की सेहत के लिए ठीक नहीं कहे जा सकते। 
 
सनम तेरी कसम भी रिलीज हुई है, लेकिन इस फिल्म को हिट म्युजिक के बावजूद दर्शक नहीं मिले। इस फिल्म का पहले दिन का आंकड़ा 80 लाख रुपये के आसपास रह सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi