Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुराने अंदाज़ में नाचते नज़र आएंगे गोविंदा

हमें फॉलो करें पुराने अंदाज़ में नाचते नज़र आएंगे गोविंदा
गोविंदा हमेशा से अपने अभिनय के साथ-साथ अपने नाचने के स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वे अपने समय के सबसे बेहतरीन डांसर रहे हैं। अपने उसी पुराने अंदाज़ में एक बार फिर से वह जल्द ही दर्शकों के सामने आएंगे।
शाद अली की आने वाली फिल्म 'किल दिल' में गोविंदा पहले की तरह अपने डांसिंग के जलवे बिखेरने वाले हैं। फिल्म में वे एक विलेन का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली दफा होगा जब वे ऐसा किरदार निभाएंगे।  
 
गोविंदा ने अपने बिंदास डांसिंग से सभी का दिल जीता है। उनके इस बिंदासपन को बाहर लाने का श्रेय काफी हद तक कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को जाता है। गोविंदा के अधिकतर गाने उन्होंने ही कोरियोग्राफ किए हैं और एक बार फिर से दोनों की जोड़ी का कमाल किल दिल में दिखाई देगा। गोविंदा के फैंस उन्हें पुराने अंदाज़ में देख खुश होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi